Home Haryana कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के निधन...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जताया शोक

90
0
करनाल, 20 दिसंबर – इनेलो सुप्रीमो  और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने  दुख जताया है  । गंगवा ने कहा कि देश ओर प्रदेश ने कुशल राजनेता खो दिया है । वहीं रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई, जिसमे 13 शिकायतो में से 7 शिकायतों का निपटारा हुआ ।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि धुंध के अलर्ट को देखते हुए सड़को पर सफेद और पीली पट्टियां लगाई जा रही है । जिन सड़को पर अभी पट्टी नहीं लगी वहां जल्द लगाई जाएगी ।  पंजाब बोर्डर पर बैठे किसानों को लेकर मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की फसल msp पर खरीद रही है. पंजाब के किसानों की शिकायत हो सकती है, इसके लिए पंजाब के सीएम को किसानों से बात करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि  कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेवारी है । लालकिले पर झंडा फहराने जैसी घटनाएं पहले हुई थी । राहुल गांधी पर सांसदों से धक्का मुक्की करने के आरोप और  शिकायत दर्ज होने के बारे में गंगवा ने कहा कि ये बहुत निंदनीय घटना है संसद में ऐसा नहीं होना चाहिए ।प्रदेश में बनाई जा रही सड़को की गुणवत्ता के बारे में गंगवा ने कहा कि क्वालिटी से समझौता नहीं होगा । भ्रष्टाचार करने वाले बख्शी नहीं जाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here