Home Haryana परिवार का बयान…डेरे के शांतिपूर्ण माहौल और प्रतिष्ठा को पहुंचाना चाहते ...

परिवार का बयान…डेरे के शांतिपूर्ण माहौल और प्रतिष्ठा को पहुंचाना चाहते नुकसान

206
0
: मस्तानाशाह बिलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली के गद्दीनशीन संत पूजनीय महाराज बहादुरचंद वकील साहब के निधन के बाद मीडिया के सामने आए उनके परिवार ने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की हैऔर कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। मीडिया के सामने आए महाराज के भाई शंकर लाल, वकील साहब के बेटे ओमप्रकाश व भतीजे विष्‍णु ने कहा कि महाराज के अस्वस्थ होने के चलते उनसे मिलते रहे हैं। जो लोग कह रहे हैं कि महाराज की मौ*त पहले हो गई थी वह झूठ बोल रहे हैं और डेरा के शांतिपूर्ण माहौल और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे लोग डेरा के अनुयायी नहीं हो सकते  और उनका मकसद डेरा को नुकसान पहुंचाने का है
.महाराज के भतीजे विष्‍णु ने कहा क‌ि संतों ने हमेशा यहां भाईचारा, प्यार, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया है और जो लोग डेरा में नहीं थे और वे आज यहां माहौल खराब करने के लिए डटे हुए हैं। महाराज के चोला छोड़ने से 2 घंटे पहले तक मैं मिला हूं इसलिए वीरेंद्र जी के खिलाफ जो मनगढ़ंत बातें कही जा रही हैं, उनसे पूज्य महाराज जी की आत्मा को भी ठेस पहुंच रही है। वीरेंद्र जी से ज्यादा ख्याल पूज्य महाराज का कोई दूसरा रख नहीं सकता था और उसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई। महाराज के भतीजे विष्‍णु ने कहा कि संत सोच समझकर फैसला करते हैं। महाराज ने महंत वीरेंद्र को वारिश बनाया है। वीरेंद्र जी 25 साल से अधिक समय से महाराज जी के साथ हैं। उन्होंने कहा की अमर सिंह खुद को महाराज के परिवार से बताता है लेकिन यह सच्चाई नहीं है और वह परिवार का सदस्य नहीं है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब कर दिया है। अनेक ऐसे लोग हैं जो हुड़दंगाजी कर माहौल को खराब करना चाहते हैं। प्रशासन  को ऐसे लोगों की सूची देंगे जो यहां माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लें। परिवार के सदस्यों ने एकमत से कहा क‌ि‌ गद्दी कब सौंपी जानी है इसका फैसला डेरा की ट्रस्ट की बैठक में हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here