Home Ambala शूटिंग मे कई मेडल जीत चुके सर्बजोत अब ओलम्पिक मे दिखाएंगे...

शूटिंग मे कई मेडल जीत चुके सर्बजोत अब ओलम्पिक मे दिखाएंगे अपना जोहर

127
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-आज से ओलम्पिक शुरू हो रहे  है.इस बार हरियाणा से अलग-अलग खेलो मे लगभग 25 खिलाडी हरियाणा से ओलम्पिक मे भाग ले रहे है. उनमे से अंबाला के बराड़ा का रहने वाला शूटर सर्बजोत भी उसमे हिस्सा ले रहा है. शूटिंग मे कई मेडल जीत चुका सर्बजोत अब ओलम्पिक मे अपने जोहर दिखायेगा. सर्बजोत के परिवार खासकर उनके माता- पिता बहुत खुश नज़र आ रहे है और  सर्बजोत यहाँ पर भी मेडल जीतकर आये ऐसा वे प्रार्थना भी कर रहे है. उनका कहना है कि पहले तो ओलम्पिक तक पहुंचना ही बहुत मुश्किल है लेकिन सर्बजोत वहां तक पहुंचा ये उनके लिए फक्र की बात है.
 सर्बजोत के माता-पिता का कहना  है कि सर्बजोत ने शूटिंग के लिए बहुत मेहनत की है, वे कभी कभी साइकल से ही अंबाला शूटिंग रेंज मे पहुँच जाता था. उनका कहना है कि वे पहले भी कई मेडल जीत चुका है. उन्होंने कहा कि सर्बजोत ने स्कूल के समय से शूटिंग की शुरुआत कर दी थी उन्होंने बताया कि सर्बजोत का पहला मेडल ब्रांज मेडल आया था. उसके बाद चायना से भी दो मेडल आये उसके बाद वे लगातार मेडल जीतता रहा और अब ओलम्पिक मे भी गोल्ड मेडल लाएगा ऐसा उन्हें पूरी उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here