करनाल :चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ विजय कौशिक को चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.डॉ विजय कौशिक ने बताया कि ये मेरा चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनको यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग नामक पुस्तक की रचना के लिए मिला है. जिसमें उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 101 तरीक़े सुझाए है।
इन सुझावों में फ़सल सुधार, कृषि उत्पाद की मार्केटिंग, सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ आदि को विस्तार से समझाया गया है। डॉ कौशिक ने यह पुस्तक 2023 में तैयार की थी। पुस्तक की सॉफ्ट कॉपी के आधार पर इंफ्ल्यूएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने डॉ कौशिक को वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा है। पुस्तक अभी पब्लिश होनी है। उनका पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में भारत रत्न अवार्डीज़ पर प्रथम काव्य संग्रह लिख कर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में नाम दर्ज कराया, दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड सामाजिक कुरीतियों, रीति रिवाजों एवम् त्यौहारों पर प्रथम काव्य संग्रह लिखकर हॉर्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन तथा तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड कृषि आधारित 31 खाद्यान्न, दलहन, तिलहन और चारा फसलों पर काव्य संग्रह तैयार कर ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनाइटेड अरब अमीरात प्राप्त किया। आगे भी इस तरह की पुस्तक लिखते रहेगे।







