यमुनानगर, 26 अगस्त : चुनाव के आसपास श*राब की बिक्री पहले से ज्यादा बढ़ जाती है। उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वोट पाने के लिए नेता वोटर को श*राब का लालच देते हैं। ऐसे में अवैध श*राब की बिक्री जहां बढ़ती है तो पुलिस श*राब तस्करों को पकड़ती भी है। ऐसे ही एक मामले में यूपी के रहने वाले राजेश को गिरफ्तार किया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ भी की जाएगी कि वह श*राब की अवैध बिक्री कब से कर रहा है और किसे वह सप्लाई करने वाला था।
हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनावी घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता में जहां पुलिस नियमों का खास ख्याल रखती है तो कुछ लोग नियमों को तोड़ने पर लगे रहते हैं।उत्तर प्रदेश के रहने वाला राजेश कुमार जो जगाधरी में एक किराए के मकान पर रहता है वह आचार संहिता के दौरान श*राब की तस्करी कर रहा था। पुलिस को उसकी जानकारी लगी तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने अग्रसेन चौक पर नाका लगाया जैसे ही वह नाके के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर दबक गया । पुलिस ने उसे पेड़ के नीचे से ही दबोच लिया। जब उसका कट्टा चेक किया तो उसमें श*राब की 24 देसी श*राब बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है ,कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब की इस तस्करी में अर्जुन पुलिस चौकी नहीं इस पूरे श*राब की तस्करी का खुलासा किया।







