रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)– एक तरफ जहां प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वहीं आज एनएचएम के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले 10 सालों से सरकार से उनकी मांगे पूरी करने की बात कह रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पूरी करने की बजाय उन्हें मीठी गोली दे रही है.
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए और जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाएगा हड़ताल लगातार जारी रहेगी. कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन वह वार्ता हर बार सफल हो जाती है,सरकार उनकी मांगों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही.आज सुबह एनएचएम के कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए और हड़ताल पर बैठ गए. कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई. उनका कहना है कि वह भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहते हैं,लेकिन सरकार के रवैए के प्रति उनमें रोष है,जिस वजह से आमचंद को परेशानी उठानी पड़ेगी और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी.







