Home Haryana अनिल विज ने ईद-उल-फितर पर अंबाला की जामा मजिस्द में गले मिलकर...

अनिल विज ने ईद-उल-फितर पर अंबाला की जामा मजिस्द में गले मिलकर दी शुभकामनाएं, मांगी खुशहाली की दुआ

207
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ईद-उल-फितर पर अंबाला की जामा मजिस्द में गले मिलकर सभी को शुभकामनाएं दी। बता दें कि अंबाला में ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। अनिल विज ने इस अवसर पर कहा कि “हम सभी को मिल जुलकर देश को खूबसूरत बनाने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हमें दिन-रात मेहनत करते हुए देश को ऊंचाईयों पर ले जाना है”। उन्होंने कहा कि आज ईद का मुबारक दिन है और वह सभी को ईद की मुबारक देने के लिए उनके बीच हाजिर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज यह दिन आया है जोकि खुशी का दिन है, मिलने का दिन है। उन्होंने कहा कि “मीठी सेवइयां खाने और खिलाने और मीठी भाषा बोलने का दिन है। आज के दिन हम मुंह मीठा करें और मीठी बात करें”। अनिल विज की इस घोषणा पर सभी ने उनका धन्यवाद जताया। इससे पहले उनके जामा मस्जिद पहुंचने पर मस्जिद के ईमाम मौलाना मोहम्मद अगसर कासनी एवं अन्य द्वारा उनका स्वागत किया गया।

हमारी भाषा व क्षेत्र अलग हो सकता है, मगर हमारी भारतीयता हमारे से अलग नहीं हो सकती: विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम सभी ने मिलकर इस हिंदुस्तान को बनाया है। इसमें कोई धर्म, जाति, कोई भाषा नहीं, कोई चित्र नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है कि यह देश अब पिछड़ा न रहे, यहां कोई कमी न रहे। यहां के लोगों की सभी जरूरतें पूरी की जा सके। लोगों को सब सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा व क्षेत्र अलग हो सकता है। नरेंद्र मोदी ने जो सपना संजोया है, उसके लिए हम सबको मिलकर उसे साकार करना है।

लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंबाला छावनी को खूबसूरत बनाने का काम किया: विज

अनिल विज ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके शहर में आपकी दुआओं, आपके सहयोग, आपके प्यार से, आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलने से हमने शहर को खूबसूरत बनाने का कुछ काम किया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनाकर दिया है। सड़कों को चौड़ा किया गया है, नालियों को अंडर-ग्राउंड किया गया, लोगों के लिए 140 से ज्यादा धर्मशालाएं बनाकर दी गई है। शहीदी स्मारक व बैंक स्केवयर बनाया जा रहा है और हम सब मिलकर अम्बाला छावनी को खूबसूरत बनाने का काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here