रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा को चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि आए दिन कांग्रेस पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं और लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है । भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश भाजपा सरकार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी से लोग त्रस्त है । इन दस सालों में प्रदेश के हालात खराब हुए हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता ये कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रही है । जबकि भाजपा पार्टी के नेता सरकार बनने के सपने देख रहे हैं । वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा से भाजपा पार्टी को उखाड़ फेंकना है ।
आने वाला समय बताएगा कौन दिन में देख रहा सपने
रोहतक में डी पार्क स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज लोग कांग्रेस पार्टी में अपना विकल्प देख रहे हैं इसलिए आए दिन सैकड़ो लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं.इसी कड़ी में आज सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता आए दिन कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रहे है, वह दिन में सपने नहीं देख रहे बल्कि बीजेपी पार्टी के नेता ही दिन में सपने देख रहे हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा की कौन दिन में सपने देख रहा है ।
पार्षद विजय जैन ने थामा कांग्रेस का हाथ
वहीं पानीपत से ग्रामीण क्षेत्र के पार्षद विजय जैन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान गदगद दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है. इससे साफ लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को हरियाणा से उखाड़ फेंकेंगे । उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है वह उनका तहसील से धन्यवाद करते हैं क्योंकि मुश्किल की घड़ी में जो लोग पार्टी के साथ खड़े हैं उन लोगों को पार्टी हमेशा सम्मान देती है ।







