कालका : चन्द्रिका ( TSN)- पिंजौर क्षेत्र में बस पलटने से स्कूली बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए.बता दें कि आज सुबह एक बस कजियाना गांव के सरकारी स्कूल की तरफ आ रही थी,जिसमें स्कूल के तकरीबन 60 बच्चे सवार थे. घायल बच्चे पिंजौर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है.
बता दें कि स्कूली बच्चे जिस बस में सवार थे अचानक कजियाना गांव के पास आकर वे बस पलट गई. जिसमें स्कूली बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए. घायल हुए बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद के साथ पिंजौर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया,जहां पर बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें पंचकूला के 6 हॉस्पिटल में रेफर कर दिया. वहीं वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया और बच्चों का हाल जानने के लिए कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौके पर पहुंची, जहां पर उन्होंने बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. वहीं दुर्घ*टना के कारण का पता चलते ही परिवहन विभाग ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को निलंबित कर दिया है.







