हरियाणा (एकता): ‘ गुम हैं किसी के प्यार में ‘ फेम ऐश्वर्या शर्मा एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने दम पर ही टीवी जगत में पहचान बनाई। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा अपने पति और एक्टर नील भट्ट के साथ थाईलैंड में रोमांटिक ट्रिप पर हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वह पानी में जलपरी जैसी मस्ती करती दिख रही है।
View this post on Instagram
इन दिनों दोनों कपल अपना सारा समय एक-दूसरे को दे रहे हैं। वह काफी इस ट्रिप को एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों में पोज दिए हैं। फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। वह कपल को मैसेज में खूब सारा प्यार दे रहे हैं। पति नील ऐश्वर्या ने पत्नी की कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की। ऐश्वर्या शर्मा थाईलैंड में नेवी ब्लू कलर की मोनोकीनी पहने नजर आईं। वह रेत पर नंगे पांव चलती दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा एक तस्वीर में झूला झूल रही हैं। वह पानी के अंदर डांस भी करती दिखीं। काफी लंबे समय के कपल ऐसे ट्रिप पर गए। यहां उनके अलावा और कोई नहीं था। वह काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा कई शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने टेलीविजन के पॉपुलर धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में मुख्य किरदार बनाया। जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा था। ऐश्वर्या शर्मा ने वेब सीरीज माधुरी टॉकीज में भी काम किया है।








