Home Haryana लेह-लद्दाख में देश सेवा करते हुए शहीद हुए हरियाणा के नवीन श्योराण,...

लेह-लद्दाख में देश सेवा करते हुए शहीद हुए हरियाणा के नवीन श्योराण, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

190
0

चरखी दादरी | भारतीय वायु सेना के वीर सैनिक नवीन श्योराण ने देश की सेवा करते हुए लेह-लद्दाख में वीरगति प्राप्त की। हरियाणा निवासी नवीन श्योराण का एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के चलते निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी पार करते समय नवीन का पैर फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गए। राहत व बचाव दल ने 24 घंटे के अथक प्रयास के बाद उनका पार्थिव शरीर बरामद कर लिया। नवीन श्योराण वर्ष 2020 से भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे और अगस्त माह में उनका तबादला दिल्ली के लिए प्रस्तावित था।

उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई है। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। नवीन श्योराण का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here