Home Ambala 5 महीनों से बंद पड़े शंभू बॉर्डर को खुलवाने की उठने...

5 महीनों से बंद पड़े शंभू बॉर्डर को खुलवाने की उठने लगी मांग…कांग्रेस के पूर्व मंत्री की अगुवाई में किया धरना

109
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-व्यापारिक संगठनों के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री की अगुवाई में आज बॉर्डर खुलवाने के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और मौजूदा सरकार को कांग्रेसी नेताओं ने जम कर खरी खोटी सुनाते हुए घेरा।किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया था, जिसे लेकर किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया था और बीते 5 महीनों से शंभू बॉर्डर बंद पड़ा है और अब शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग उठने लगी है।
बता दें कि किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए लगभग 5 महीने पहले अंबाला के साथ  लगते हरियाणा पंजाब की सीमा पर डटे शंभू बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेटिंग कर उसे बंद कर दिया गया था।काफी समय से बंद पड़े इस बॉर्डर को अब खुलवाने की मांग उठने लगी है. इसी के चलते आज अंबाला में कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने साथियों सहित सांकेतिक धरना दिया और बॉर्डर खुलवाने को लेकर सरकार पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जो किसान शंभू बॉर्डर पर बैठे है उन्हें दिल्ली जाने देना चाहिए क्योंकि ये उनका अधिकार है। बंद पड़े बॉडर से अंबाला शहर स्तिथ कपड़ा व्यापारियों का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है, उनका खर्चा निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here