Home Haryana इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और सरकार के बीच बनी सहमती..निजी अस्पतालों मे मिलती...

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और सरकार के बीच बनी सहमती..निजी अस्पतालों मे मिलती रहेगी आयुष्मान कार्ड की सेवाएं

114
0
कुरुक्षेत्र:चंद्रिका (TSN) : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और हरियाणा सरकार के बीच हुई बैठक के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आयुष्मान कार्ड होल्डर के इलाज करने का फैसला लिया है.
उल्लेखनीय है की निजी अस्पतालों के आयुष्मान कार्ड की करोड़ों रुपए की पेमेंट सरकार की तरफ पेंडिंग होने के चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज करने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब सरकार की ओर से आश्वासन मिलने और कुछ पेमेंट मिलने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दोबारा से आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज शुरू कर दिया है. इसी मुद्दे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कुरुक्षेत्र इकाई के जिला अध्यक्ष डॉक्टर ऋषिपाल गुप्ता ने जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here