Home Accident गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी (देखें तस्वीरें)

गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी (देखें तस्वीरें)

265
0

गुड़गांव (एकता): गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतरकर पलट गई। बता दें कि यह घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बोगी को सीधा किया। यह एसएलआर लोड खड़ी मालगाड़ी से जा टकराया। हालांकि सोमवार सुबह इसको हटाने का काम किया गया।

बताया जा रहा है कि एक लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। दूसरी लाइन पर मुर्दाघाट के पास दूसरी मालगाड़ी खड़ी थी। रात को गाड़ी गई तो अकेली खड़ी गार्ड की बोगी अपने आप चल पड़ी।जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि गुटके लगाने की बजाय पत्थर लगाए गए थे। इस मामले में रेलवे के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here