Home Crime नए क्रेडिट कार्ड के घर पहुंचते ही करते थे शातिर वॉइस...

नए क्रेडिट कार्ड के घर पहुंचते ही करते थे शातिर वॉइस कॉल..साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

104
0
यमुनानगर, 23 सितम्बर– साइबर थाने की पुलिस ने 2 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जो क्रेडिट कार्ड से पैसे काटकर आसानी से अपने खाते में डाल लेते थे। फिलहाल गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मास्टरमाइंड अभी भी फरार चल रहा है।
साइबर ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। वह ठगी तो कर लेते हैं लेकिन कुछ दिन बाद उनका खेल गिरफ्तारी के बाद ही खत्म हो जाता है। यमुनानगर साइबर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में दो साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जैसे ही कोई नया क्रेडिट कार्ड बनाकर घर आता था तो वह तुरंत कॉल करके उनसे ओटीपी मांगते थे। पीड़ित उन्हें ओटीपी दे देते थे जिसके बाद वह क्रेडिट कार्ड से डिडक्शन कर देते थे। यमुनानगर साइबर थाने के पास अप्रैल 2024 में ऐसे एक मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
 जांच अधिकारी विशाल ने बताया कि जब हम इस मामले की तह तक गए तो दिल्ली से दो ठगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले का मास्टरमाइंड अभी भी गिरफ्त से बाहर है। यह गिरोह क्रेडिट कार्ड घर पहुंचते ही कॉल करते थे और ओटीपी लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे डिटक्ट कर देते थे। जैसे ही हमने इस मामले की छानबीन शुरू की तो हम इसकी तह तक पहुंचे और दो खाताधारको को जिनके खाते में यह पैसे गए उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि मास्टरमाइंड बहुत ही तेज है वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच अधिकारी विशाल ने बताया कि जल्द ही इस मामले में कई और बड़े खुलासे किए जाएंगे और मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here