Home Ambala कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम… भाजपा...

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम… भाजपा को इन मुद्दों पर घेरा

145
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को  अंबाला शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। जहां कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उदय भान व भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अंबाला से नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे।
अंबाला शहर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली के जल संकट पर बड़ा बयान दिया। हुड्डा ने कहा कि SYL के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे हक में आया है। आज हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है और हमें हमारे ही हिस्से का पानी नहीं मिल रहा। हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई नहीं। अब फैसले पर अमल करवाना चाहिए। लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार अंबाला पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अंबाला के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके अंबाला लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में डाली। ऐसे में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आज अंबाला शहर में यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस का वोट प्रतिशत लगभग 19% बढ़ा है और लोकसभा के बाद विधानसभा में कांग्रेस 70 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
परीक्षा लीक मामला बड़ा घोटाला 
वहीं  देश में परीक्षाएं लीक होने को लेकर भी पूर्व सीएम हुड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। हुड्डा ने कहा कि परीक्षा लीक मामला बड़ा घोटाला है। इतना ही नहीं कौशल रोजगार भी घोटाला है।विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नायब सरकार इन दिनों घोषणाओं की झड़ी लगाए हुए है, इस सवाल के जवाब  में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि इन्होंने 9 साल तो कुछ किया नहीं।उन्होंने  कहा कि इन्होंने 10 साल में हरियाणा को पीछे धकेला है।
हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं 
 लोकसभा चुनाव INDIA अलायंस के अंतर्गत लड़ चुकी कांग्रेस पार्टी से जब सवाल पूछा गया कि क्या भविष्य में भी आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा तो पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी व अन्य के साथ गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था। हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here