Home Haryana प्राइवेट अस्पतालो के डॉक्टर्स का ऐलान… आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का...

प्राइवेट अस्पतालो के डॉक्टर्स का ऐलान… आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का इलाज करने से किया इंकार

136
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की आस लगाए बैठे गरीब परिवारों को निजी अस्पताल झटका देने जा रहे है । करनाल के प्राइवेट अस्पतालो ने 1 जुलाई से आयुष्मान कार्ड के तहत मरीजों को भर्ती करने और इलाज नही करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है ।
अपनी मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन करनाल की टीम डीसी उत्तम सिंह से मिलने पहुंची और ज्ञापन दिया । डीसी से मुलाकात के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि करनाल जिले के प्राइवेट अस्पताल अब तक सैकड़ो मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत इला कर चुके है.इस इलाज का बिल करीब 18 करोड़ रुपए बना है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया. वही योजना के लिए सरकारी पोर्टल में भी बदलाव कर दिया है।  डॉक्टर्स ने कहा कि आगामी 27 जून को मीटिंग बुलाई गई है.जिले से सभी प्राइवेट अस्पताल 1 जुलाई से आयुष्मान योजना के मरीजों का इलाज करना बंद कर देंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here