पलवल,10 सितम्बर :पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने होडल पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। नामांकन के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने सभा को भी सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला.उन्होने कहा कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आ रही है। आप होडल से कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को यहां से जिताकर भेज देना कांग्रेस की सरकार बनाकर हिस्सेदारी में करवा दूंगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन से पूर्व प्रत्याशी इसराइल चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
होडल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 में हमारा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था, नौकरियां देने में, खेल खिलाड़ियों में नंबर 1 था, लेकिन भाजपा ने अपने दस साल के शासन काल में प्रदेश को बेरोजगारी में, अपराध में, महंगाई में नंबर-1 बना दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हमने गरीबों को चार लाख प्लाट दिए थे, तीन लाख चिह्नित भी कर दिए थे लेकिन इस सरकार ने आते ही उनको कैंसिल कर दिए। यह सरकार किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आई थी, उस समय 750 किसानों ने शहादत दी तब उन्होंने काले कानून वापस लिए थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी विरोधी रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी, जिसके अंदर हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है, इसलिए चौधरी उदयभान को भारी बहुमत से जिताकर भेजें ताकि क्षेत्र की पहचान बन सके और विकास हो सके।
वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा की सरकार ने जो वादे जनता से किये थे उनमे से कोई वादा पूरा नहीं किया यह केवल जुमलों की सरकार रही है होडल विधानसभा क्षेत्र में जितने कार्य हुए सब भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेत्र्तव वाली कांग्रेस की सरकार में हुए. भाजपा ने विकास के नाम पर पलोगों को गुमराह किया है दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला खिलाडियों का अपमान किया किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया । उन्होंने कहा आगे आने वाली सरकार कांग्रेस की है इसलिए आप सब कांग्रेस को मजबूत करें ताकि हमारे क्षेत्र की तरक्की हो सके।







