Home politics बीजेपी सांसद ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक…कार्यकर्ताओं को...

बीजेपी सांसद ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक…कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

122
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)– भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा  चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, इसी  के मद्देनजर पूरे देश में आज भाजपा का चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू हो रहा है। रोहतक में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई । कार्यक्रम को लेकर बनाए गए रोहतक जिले के संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक और संगठन के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए ।
सांसद कृष्ण लाल पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना मजबूत है कि बूथ तक ही नहीं हर पन्ने तक भाजपा की नीतियां पहुंच चुकी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ में भाजपा की टीम में जाएगी और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करने के साथ-साथ अन्य लोगों की समस्याओं को नोट कर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। साथ ही कृष्ण लाल पवार ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में अपना संगठन ही नहीं बन पाई वह क्या चुनाव लड़ेगी। जिस तरह की गुटबाजी कांग्रेस पार्टी में है उससे यह साफ तय है कि इनकी आपस की लड़ाई ही इन्हें ले डूबेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here