Home politics सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला ऐतिहासिक…बीजेपी के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ : डॉ....

सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला ऐतिहासिक…बीजेपी के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ : डॉ. सुशील गुप्ता

122
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि राउस एवेन्यू कोर्ट का फैसला हो या सुप्रीम कोर्ट, दोनों कोर्ट के फैसले इस बात को साबित कर देते है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से ग्रस्त थी। आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र था।राऊज ऐवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि ये फर्जी मामला है, इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ और 25 पैसे की भी रिकवरी नहीं हुई है। इस केस का दूर दूर तक अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि  अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द बाहर आएंगे, सीबीआई भी उनको नहीं रोक पाएगी। अरविंद केजरीवाल बाहर आकर 10 गुना स्पीड से लोगों का काम करेंगे। दिल्ली के विकास और देश को विकसित, शिक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए काम करेंगे। मैं आज बीजेपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश सर्वोच्च न्यायालय ने उनके षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। एक के बाद एक न्यायालय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
इनेलो और बसपा के गठबंधन पर कहा ये 
डॉ. सुशील गुप्ता ने  इनेलो और बसपा के गठबंधन पर कहा कि इनका पहले भी गठबंधन हो चुका है और चुनाव से पहले टूट जाता है। लोकसभा चुनाव में इनेलो, बसपा और जेजेपी को प्रदेश की जनता ने बिल्कुल खारिज कर दिया है। लोकसभा चुनाव में जितनी वोट इन तीनों पार्टियों की उम्मीदवारों ने सभी लोकसभा सीटों पर ली उससे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी ने एक मात्र सीट कुरुक्षेत्र में लिए। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव सुनिश्चित है। गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था आगे का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा में हर बूथ को मजबूत करने में लगी है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here