फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भूना खंड के गांव सनियाना में हिसार के गांव गंगवा से आए एक युवक (सोनू) ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गोद दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना में पीड़ित महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पिछले 10-15 दिनों से दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत भी दे दी थी। शुक्रवार को दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन अगले दिन फिर वैसा ही माहौल बन गया। इसी बीच गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।







