कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि केवल कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे हरियाणा के लोगों को गीता जयंती के शुरू होने का इंतजार रहता है और आज उपराष्ट्रपति यहां पहुंचकर हवन यज्ञ के साथ इसका विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 50 लाख लोग प्रतिवर्ष गीता जयंती में शिरकत करते हैं।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि इसी धरा से भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था तो लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या से गीता जयंती पर पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया की हवन यज्ञ के साथ आज उपराष्ट्रपति गीता जयंती का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे और यह प्रमुख कार्यक्रम 24 दिसंबर तक रहने वाले हैं।
वही मनीषी ज्ञानानंद स्वामी का कहना है कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहली बार गीता जयंती पर पहुंच रहे हैं और वह यहां पर विभिन्न कार्यों का अवलोकन करेंगे।







