करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मानसून की आहट के साथ ही करनाल जिले को बाढ़ से बचने के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक इंतजामों को पूरा करने में जुट गया है।करनाल में लगभग 30 करोड़ की लागत से यमुना नदी में बाढ़ बचाव के कार्य किये जा रहे है। करनाल जिले में यमुना नदी पर सात स्टड बनेंगे और तटबंध मजबूत होंगे ।यमुना नदी पर निरीक्षण के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि 30 जून से पहले सभी कार्य पूरा करने के प्रयास किया जा रहे हैं ।
बीते वर्ष यमुना में आए उफान से दर्जन भर गांवो में हुई थी तबाही
विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि मानसून सीजन में करनाल जिले में यमुना नदी से लगते गांवो में बाढ़ का खतरा होता है । बीते वर्ष भी यमुना में आए उफान से दर्जन भर गांवो में तबाही हुई थी। संभावित खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने बाढ़ बचाव के कार्य शुरू कर दिए है ।विधायक ने कहा कि इस बार पहले से प्रबंध किए जा रहे है । बाढ़ में कंडम हुए पुराने स्टड के पत्थर दोबारा प्रयोग होंगे ।विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि स्टड और तटबंध का कार्य शुरू हो गया है । सभी कार्य 30 जून तो पूरे कर लिए जाएंगे । करनाल जिले में करीब 30 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर स्टड बनाने और तटबंध को मजबूत करने का काम किया जाएगा ।







