Home Haryana CM के स्टाफ व BJP नेताओं और पुलिस के बीच हुई बहस...

CM के स्टाफ व BJP नेताओं और पुलिस के बीच हुई बहस …. दो अधिकारियों को भुगतना पड़ा खामियाजा

106
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल में आयोजित सीएम नायब सैनी के प्रोग्राम में एंट्री गेट पर उनके निजी स्टाफ व भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करना कैथल पुलिस के दो अधिकारियों को महंगा पड़ा गया।  कार्रवाई करते हुए कैथल एसपी ने कलायत थाना के एसएचओ रामनिवास व एएसआई सुशील को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीएसपी गुहला के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
प्रोग्राम के एंट्री गेट पर भाजपा नेताओ को अंदर जाने से रोका तो हुई बहस 
बता दें कि आज कैथल के ढांड रोड स्थित एक निजी पैलेस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां प्रोग्राम के एंट्री गेट पर भाजपा नेता व ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की आपस में काफी देर तक बहस होती रही । पुलिस अधिकारियों ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। इनमें भाजपा के कई मोचन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। इस दौरान  पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ को भी एंट्री गेट पर रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया ।इसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया और उन्होंने तुरंत डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह को मौके पर बुलाकर संबंधित दोनों पुलिस अधिकारियों की डिटेल मंगवाई और उन पर कार्रवाई करने के लिए कैथल एसपी को आदेश दिए। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद कुछ ही घंटे में कैथल एसपी ने कलायत थाना के एसएचओ इन्स्पेक्टर रामनिवास व पुलिस लाइन में तैनात एएसआई सुशील को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here