अंबाला (एकता): अगर कोई आपके फोन में कोई OTP या लिंक आता है तो इससे बिल्कुल क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बैंक से पैसे उड़ाए जा सकते हैं। लेकिन अंबाला जिले में एक महिला के अकाउंट से बिना किसी ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक के ही पैसे निकाले गए। जिस पर महिला ने बैंक शाखा के अधिकारियों के खिलाफ गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि बैंक की गलती से उसके खाते से बिना कोई ओटीपी के 80 हजार रुपए निकल गए।
उन्होंने इसकी शिकायत की, लेकिन फिर भी बैंक मैनेजर ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में अनिल विज ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी, जिस पर गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अनिल विज से आज उनके आवास पर पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी महेशनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आर्शीवाद लिया। इस दौरान गृह मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। विज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जनहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाए।







