नूंह (एकता): हरियाणा में हुए नूंह वि+वाद को लेकर अभी तक 83 FIR दर्ज की गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 165 लोगों को गिर#फ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नूंह से 139 लोगों की गिर@फ्तारी हुई है। गुरुग्राम से 21, पलवल से 5 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक अभी इस मामले में और सख्ती दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि इस घट@ना ने काफी रोष फैला रखा था। धीरे-धीरे अब इसका असर थोड़ा कम हुआ है। प्रदेश में जगह-जगह पुलिस फोर्स और आईआरबी तैनात की गई है। कई जगहों पर कर्फ्यू हट चुका है। लोग अब बाहर जाकर दुकानों से खाने-पीने की चीज़ें भी ले रहे हैं। उन्हें इस घटना के बाद से राहत की सांस मिली है।







