Home Ambala प्रोपर्टी टैक्स न भरने वालो पर अम्बाला नगर निगम सख्त..लगभग...

प्रोपर्टी टैक्स न भरने वालो पर अम्बाला नगर निगम सख्त..लगभग 20 प्रोपर्टी की गई सील

121
0
अम्बाला, 13 फरवरी –प्रोपर्टी टैक्स न भरने वालो पर इन दिनों अम्बाला नगर निगम खासा सख्त नजर आ रहा है। जिसका असर भी शहर में होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते महज़ एक महीने में ही नगर निगम ने लगभग 2 करोड़ रुपये बकाया टैक्स की वसूली कर ली है।
प्रोपर्टी टैक्स न भरने वालों पर अम्बाला नगर निगम पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। रोज़ाना नगर निगम टैक्स न भरने वालों को नोटिस जारी कर रहा है तो कई लोगों की प्रॉपर्टी भी सील की जा चुकी है। निगम की सख्ती का असर भी अब शहर में नज़र आने लगा है। नतीजतन अम्बाला नगर निगम 2025 के पहले ही महीने में लगभग 2 करोड़ रुपये का प्रोपर्टी टैक्स वसूलने में कामयाब रहा है। अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर दीपक सूरा ने बताया कि बकाया टैक्स वसूलने के लिए कमिश्नर के आदेशों पर अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते जनवरी महीने से लेकर अभी तक 1 करोड़ 96 लाख रुपये का टैक्स वसूला जा चुका है। वहीं 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं और लगभग 20 प्रोपर्टी सील की गई है। इस दौरान उन्होंने टैक्स न चुकाने वालों से अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here