अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से बा+ढ़ का खत#रा मंडराने लगा है। दरअसल अंबाला-पानीपत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिससे कई जगह पर सड़कें टूट चुकी हैं। जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है। बता दें कि अंबाला सहित पानीपत के 40 किलोमीटर क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषत किया गया है। हथिनीकुंड बैराज में भी खत#रा टला नहीं है। शनिवार दोपहर तक बैराज का जलस्तर 2.51 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है।

यमुना के साथ लगते करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। वहीं दूसरी तरफ 6 जुलाई तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। पंचकूला में शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिरसा और फतेहाबाद जिले का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया।







