Home Faridabad कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से ऐसे पहले सांसद जो लगातार तीसरी बार...

कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से ऐसे पहले सांसद जो लगातार तीसरी बार बने सांसद

201
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद लोक सभा से कृष्णपाल गुर्जर आज तीसरी बार भारी मतों से विजई हुए। 2014 लोकसभा चुनाव में कृष्ण पाल गुर्जर पहली बार सांसद बने और केंद्र में राज्य मंत्री बने तथा उसके बाद वर्ष 2019 में भी दोबारा सांसद बने और केंद्र में राज्य मंत्री बने। आज कृष्णपाल गुर्जर की हैट्रिक थी। 1966 में हरियाणा के बाद हरियाणा बनने के बाद कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से ऐसे पहले सांसद हैं जो लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।
कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थकों में खुशी की लहर
सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय में ढोल की धमक और लोगों का अभिनंदन स्वीकार करने का यह नजारा नज़र आया, जहां उनकी जीत के बाद उन्हें बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा । सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई तो 12 तक रुझान का आंकड़ा बहुत मामूली था लेकिन 12 बजे के बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। शाम 5:30 तक लीड का यह आंकड़ा 1 लाख 70 हजार पहुंच गया था। इतने बड़े मार्जन के बाद अधिकारियों तथा कांग्रेसियों ने भी यह अनुमान लगा लिया था कि इतने बड़े अंतर को कम करना अब आसान नहीं है। यह देख कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके ऑफिस तथा कार्यालय पर खुशी के पटाखे जलने लगे। गुर्जर की माने तो फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने जो उनके ऊपर विश्वास जताया है उसे विश्वास पर वे हमेशा खड़ा उतरेंगे। उनकी मां ने तो ये तक कहा कि  जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी देश में पहले ऐसे नेता होंगे जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here