Home Haryana 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC CET के लिए निकली सरकारी...

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC CET के लिए निकली सरकारी नौकरियां, आज ही करें आवेदन

219
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि आज परीक्षा के आवेदन की आखिरी तिथि थी। जो सोमवार यानि 26 जून को खत्म हो रही है। ऐसे में उम्मीदवार अभी आवेदन करें। विभागों में ग्रुप डी के 13,536 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पोर्टल, onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन होगा उनकी सैलरी 16,900 से 53,500 रुपए निर्धारित की जाएगी।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1000 रुपए परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। हालांकि  महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट भी दी गई है। उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत को एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here