कालका : चन्द्रिका ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शहर में हुए उपचुनाव में बाबा हरदीप सिंह की जीत की खुशी में कई जगह भव्य कार्यक्रम किए गए.वहीं आज हरियाणा के कालका बार एसोसिएशन में एडवोकेट देवव्रत की अवगाई में लड्डू बांटे गए.
प्रेस को जानकारी देते हुए देवव्रत ने बताया कि बाबा हरदीप सिंह पिंजौर निवासी है और वह शुरू से ही समाज में सेवा करते आ रहे हैं. इस बार हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार चुना था. वही नालागढ़ क्षेत्र की जनता ने उन पर अपना विश्वास जताते हुए भारी मतों से जीत का सेहरा उनके सर पर बांधा है.इस खुशी में पिंजौर शहर में कई जगह आज कार्यक्रम किए गए और नवनिर्वाचित विधायक बाबा हरदीप का भी जोरदार स्वागत किया गया.







