करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से विजय हुए । नायब सिंह सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को हराया।रिटर्निंग अधिकारी अनुभव मेहता द्वारा भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को विजयी होने पर प्रमाण पत्र दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कुल 94714 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को कुल 53231 वोट मिले। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे और उनको 1072 वोट ही मिले।वहीं करनाल विधानसभा उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी अपने प्रतिद्वंदी त्रिलोचन सिंह से भारी अंतर से बढ़त बनाने के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। बीजेपी कार्यालय अग्रवाल धर्मशाला में ढोल ताशों के साथ कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए लड्डू बांटने शुरू कर दिए थे। जीत दर्ज के बाद मुख्यमंत्री नायक सैनी ने हाथ जोड़कर लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा यह मेरी जीत नहीं करनाल की कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा घमंडीया गठबंधन के द्वारा लोगों को भ्रमित कर झूठ फैलाने का काम किया.उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताया जा रहा था कि मोदी की तीसरी बार अगर आएंगे तो संविधान बदल देंगे, लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। लेकिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया और करनाल में दो कमल खिलाकर एक कमल को दिल्ली व दूसरे को चंडीगढ़ भेजने का काम किया है।







