Home Haryana जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में पहुंची 8...

जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में पहुंची 8 शिकायतें…मंत्री आरती सिंह राव ने दिए ये आदेश

154
0
पलवल, 2 दिसंबर –स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में सोमवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र कुमार, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया,हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल,उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि बैठक में 12 ग्रीवेंस सामने आई है। जिनमें से 8 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। शेष 4 शिकायतों के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है कि आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करें।आरती राव ने कहा कि नागरिक अस्पताल पलवल के परिसर में बने हुए नर्सिंग कॉलेज की नई बिल्डिंग में कॉलेज को शुरू करने को लेकर जायजा लिया जाएगा। प्रदेश के सभी नर्सिंग कॉलेजों को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है प्रत्येक अस्पताल के लिए फायर एनओसी होना जरूरी है। सरकार की हिदायतों की पालना नहीं करने वाले अस्पतालों,स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।आरती राव ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया द्वारा ग्रीवेंस में पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जर्जर सडक़ों का मुद्दा उठाया । इस संर्दभ में अधिकारियों को निर्देश दिए । इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। आखिरकार सडक़ों को क्यों तोड़ा गया है और सडक़ों के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here