Home Haryana जीतने के बाद मनोहर लाल बोले.. विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर...

जीतने के बाद मनोहर लाल बोले.. विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर पार्टी करेगी विश्लेषण

135
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल लोकसभा आम चुनाव 2024 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को 2 लाख 32 हजार 577 मतों से जीत हासिल हुई है। जबकि करनाल लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को 5 लाख 6 हजार 708 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।
वही मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारा जो लक्ष्य था वह प्राप्त नही कर पाए । जनता ने जो फैसला दिया है उसका मैं स्वागत करता हूँ । हरियाणा की 11 सीट में से 10 लोकसभा व 1 विधानसभा सीटों पर से हम 6 सीटो पर ही जीत दर्ज कर पाए है । उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पार्टी इस पर चिंतन व विश्लेषण कर आने वाले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से साथ जीत  दर्ज करने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here