Home Ambala अम्बाला में राजनेता से लेकर अधिकारी और आम जनता आई एक कतार...

अम्बाला में राजनेता से लेकर अधिकारी और आम जनता आई एक कतार में…लोकतंत्र की मजबूती के लिए किया वोट

119
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आज लोग घर से बाहर निकलकर वोट कर रहे हैं. क्या खास और क्या आम सभी लोकतंत्र के इस महापर्व को मना रहे हैं. अम्बाला में भी आज सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए लोग लम्बी लाइनो में नज़र आए. वहीं राजनेता से लेकर अधिकारी और आम जनता एक ही कतार में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए.
बता दें कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी पत्नी सहित मिर्जापुर मे वोट डाला. जबकि  पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने शास्त्री कॉलोनी मे बूथ नंबर 125 मे जाकर वोट डाला. वहीं डीसी डॉक्टर शालीन ने अंबाला पुलिस लाइन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया । डीसी डॉक्टर शालीन ने लाइन में लग कर आम मतदाताओं के साथ वोट डाला । अम्बाला कैंट में 90 वर्षीय मदन गोपाल शर्मा ने यूथ बूथ पर अपने बेटे शिव चंदन के साथ मतदान किया.अम्बाला कैंट के पिंक बूथ पर महिला मतदाता नेहा ने वोट डाला और  आमजन से अपील की कि  ज्याद से ज्यादा मतदान करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here