Home Faridabad टमाटर के रेट में आया जबरदस्त उछाल.. लोगों ने टमाटर खरीदना किया...

टमाटर के रेट में आया जबरदस्त उछाल.. लोगों ने टमाटर खरीदना किया कम

83
0
फ़रीदाबाद,14अक्टूबर-सब्जी में स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर इन दोनों सब्जी मंडी में बाकी सब्जियों  के मुकाबले सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है।सब्जी मंडी में टमाटर ₹100 किलो महंगा हो चुका है। लोग जहां 1 किलो खरीदते थे अब उन्हें आधा किलो या एक पाव ही खरीद कर अपना सब्जी का स्वाद बढ़ाना पड़ रहा है।
सब्जी खरीदने आए लोगों ने कहा कि बाकी सब्जियां जैसे फूलगोभी 50 से 60 रुपए किलो बंदगोभी ₹50 किलो बिक रही है,लेकिन इससे सबसे ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है.जिसका असर जैब पर बहुत ज्यादा पढ़ने लग गया है,जहां टमाटर 1 किलो खरीदते थे वहां अब आधा किलो या एक पाव ही खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है.लोगों ने कहा कि सब्जी में स्वाद चाहिए तो टमाटर खरीदना जरूरी है वरना सब्जी से स्वाद ही खत्म हो जाएगा इसलिए टमाटर ज्यादा नहीं कम ही खरीद रहे हैं.
100 रुपए किलो बिक रहा टमाटर 
वही सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि टमाटर महंगा इसलिए है क्योंकि इसकी आवक कम हो गई है और यह पीछले एक महीने से ऐसा चल रहा है.फिलहाल बीच में टमाटर ₹80 किलो हो गया था,लेकिन पिछले 15 दिनों से टमाटर ₹100 हो गया है,जो सबसे छोटी मीडियम तरह की टमाटर आती है उसका दाम 70 से 80 रुपए है,लेकिन थोड़ा जो अच्छा टमाटर है वह ₹100 किलो मंडी में बिक रहा है।बाकी सब्जियां जैसे भिंडी ₹60 किलो प्याज 60 से ₹70 किलो फूल गोभी और बंद गोभी 50 से 60 रुपए किलो है,लेकिन इन सब्जियों में एक और सब्जी शिमला मिर्च भी ₹120 किलो बिक रही है. लोग जहां 1 किलो या 2 किलो खरीदते थे अब आधा किलो ही खरीद रहे हैं।
,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here