अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में मंगलवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन हरियाणा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इतना ही नहीं चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक ये धरने ऐसे ही जारी रहेंगे।
आशा वर्कर की जिला सचिव सर्वजीत कौर ने बताया कि वर्कर्स के पास नियमित गतिवाधियों के अलावा भी बहुत सारे काम हैं। इन कामों के बाद उनके पास ऑनलाइन काम का समय नहीं बचता। वहीं इन दिनों ऑनलाइन काम का लोड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। पिछले 5 साल से उनका मानदेह भी नहीं बढ़ा है उसे भी बढ़ाया जाए। वही आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाए।







