Home election आज लोकतंत्र का महापर्व…भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल सुबह 7 बजे पहुंचे मतदान...

आज लोकतंत्र का महापर्व…भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल सुबह 7 बजे पहुंचे मतदान करने

130
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में आज सुबह 7:00 से ही लोकतंत्र का महापर्व मतदान  शुरू हो गया  । सुबह सवेरे ही पोलिंग बूथ पर काफी भीड़   रही और लोग मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए।राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए बूथों पर भी लोगों की काफी भीड़ थी, जो पार्टी एजेंट से वोट पर्ची लेते दिखाई दिए।खास बात यह रही कि आज सुबह 7 बजे से पहले ही करनाल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल प्रेम नगर स्थित 174 नंबर बूथ पर पहुंच गए और 7 बजते ही उन्होंने अपने बूथ में प्रवेश किया। यहां उन्होंने पोलिंग अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के बाद अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।
कांग्रेस उम्मीदवार  मेरे सामने टिकने वाला नहीं
मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे आज अपने बूथ नंबर 174 पर अपना और विधानसभा के लिए सबसे पहले वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि आज सुबह जल्दी उठकर मैंने अपने आराध्य देव को याद कर अपना वोट डाला है। मनोहर लाल ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि वह बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले और शत प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देकर जिताने की अपील भी की।भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने  कहा कि इसके बाद मैं लोकसभा की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में जाऊंगा। बाकी सब जनता पर छोड़ दिया है। उन्होंने लोगों को कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें, इससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता को खुशी होगी। मनोहर लाल ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक होना चाहिए क्योंकि यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोकतंत्र का सबसे बडा महापर्व है.कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा का सुपड़ा साफ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने की मुझे आवश्यकता नहीं है। इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार  मेरे सामने टिकने वाला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here