करनाल : चन्द्रिका (TSN)-प्रदेश की एकमात्र विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता और बूथ कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल रहे। नायब सिंह सैनी सुबह 9 बजे शहर की वाल्मीकि बस्ती से अभियान की शुरुआत करते हुए कॉलोनी में पहुंचे और प्रत्येक घर में जाकर घर के सदस्यों से लोकसभा व विधानसभा में कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई.मीडिया से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या भाजपा की प्रदेश सरकार इन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में आम आदमी तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है और इससे उनके जीवन में बदलाव भी आया है। जबकि घमंडिया गठबंधन ने इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया और वह केवल लोगों को बरगलाने का काम करते रहे।
हमारे पास विश्वास मत…कांग्रेस के विधायक करें परेड
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विधायकों का प्रदर्शन कांग्रेस करेगी या हम, हमने तो अभी एक महीना पहले विश्वास मत हासिल किया है और आगे जब समय आएगा फिर विश्वास मत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरे विधायक है परेड तो कांग्रेस के विधायकों को करनी चाहिए। अगर उन्हें लग रहा है कि विधायक कम है तो वह परेड करके राज्यपाल को दिखाएं।







