Home Crime कुरुक्षेत्र की मशहूर महिला डॉक्टर के मर्डर केस में नया खुलासा, मेड...

कुरुक्षेत्र की मशहूर महिला डॉक्टर के मर्डर केस में नया खुलासा, मेड और केयरटेकर ने ही रची थी साजिश(Video)

235
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र की जानी-मानी महिला डॉक्टर विनीता अरोड़ा के मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि इस पूरे मामले में मेड और केयरटेकर ने ही साजिश रची थी। जिसके चलते पुलिस ने इस केस में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पॉश इलाके में डॉ विनीता अरोड़ा की उस समय हत्या कर दी गई थी जब रात के समय वह अपने पति डॉ के साथ घर पर थी। हमलावर केक लेने के बहाने उनके घर में घुसे थे और मौत के घाट उतारने के बाद सोना-चांदी और लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग गए और सारा मामला CCTV में कैद हो गया था।

कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि लूट और हत्या के बाद 15 घंटे से पहले ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, उसी कड़ी में पुलिस को पहले से ही शक था कि डॉ विनीता अरोड़ा की हत्या और लूट मामले में हॉस्पिटल के किसी स्टाफ का हाथ हो सकता है। पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाली महिला पूनम और उसके साथी केयरटेकर को भी गिरफ्तार कर लिया है जो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मामले की सरगना पूनम 2 दिसंबर2021 से जुलाई 2022 तक काम किया था और इस दौरान डॉ विनीता ने उन्हें काम से भी हटा दिया था और अब काम से हटाने का बदला मौत के घाट उतार कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने केतराम को गिरफ्तार किया अब तक 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here