Home Haryana देश की सीमा पर ड्यूटी देकर हमारी रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक...

देश की सीमा पर ड्यूटी देकर हमारी रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक देश की शान – बिजेंद्र लोहान

128
0
अगस्त ,नारनौंद : देश की सीमा पर हमारी रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक हमारे देश की शान है हमें उनका मान सम्मान करके उनका आदर करना चाहिए।ये शब्द हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोहान ने गांव बास में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया.
बिजेंद्र लोहान ने कहा कि हम सब का फर्ज बनता है कि जिन सैनिकों ने खुली हवा में सांस लेने की आजादी दी हम सब देशवासियों को उनका मान सम्मान करना चाहिए। इससे उन सैनिकों का भी हौसला बढ़ेगा जो कि आज सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। एक फौजी का जीवन देश के लिए समर्पित होता है। और रिटायरमेंट के बाद भी वह अपना जीवन देश के लिए अनेक सामाजिक कार्यों में लगा देते हैं। जिससे कि समाज को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम में हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन चरण सिंह मलिक कैप्टन महावीर सिंह सूबेदार इंदर सिंह मोर ने भी भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम की सहराना की। कार्यक्रम के आयोजक सूबेदार प्रकाश मोर व कुलदीप फौजी ने बताया कि खेल रत्न बिजेंद्र लोहान ने फौजियों का मान सम्मान करके नई परंपरा की शुरुआत की है। इससे सीख लेकर अन्य लोगों को भी भूतपूर्व सैनिकों का मान सम्मान करना चाहिए। एक सैनिक देश के लिए बॉर्डर पर तैनात रहता है। उसमें देशभक्ति का जो जज्बा होता है। उसी जज्बे के कारण वह दुश्मनों से लोहा लेता है। जब देशवासी फौजियों का हौसला बढ़ाते हैं तो उनमें और भी ज्यादा ताकत आ जाती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here