Home Haryana हरियाणा में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट, ठंड से कांप रहे लोग

हरियाणा में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट, ठंड से कांप रहे लोग

20
0

कैथल  | हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह शामिल हैं।

आज सुबह जींद, कैथल, सोनीपत, हिसार, भिवानी, झज्जर और सिरसा में घना कोहरा छाया रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरुग्राम में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को सड़क पर और आवागमन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले चार दिनों का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, कल और शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर का प्रभाव थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन कई क्षेत्रों में घना कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय कोहरा छाएगा। रविवार और सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

किसानों और पशुपालकों के लिए एडवाइजरी

  • गेहूं, सरसों और आलू जैसी फसलों में दोपहर के समय हल्की सिंचाई करें; सुबह सिंचाई से बचें।
  • लगातार ठंड के कारण सरसों में सफेद रतुआ रोग का खतरा बढ़ गया है।
  • पत्तेदार सब्जियों और बरसीम की कटाई सूरज निकलने के बाद ही करें। गीले पत्तों के साथ कटाई करने से सड़ने का खतरा रहता है।
  • पशुओं को रात के समय ढके हुए शेड में रखें और पीने के लिए गुनगुना पानी उपलब्ध कराएं।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और सुबह के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here