Home Haryana फरीदाबाद सेक्टर 86 के हुक्का बार में चल रही B’day Party में...

फरीदाबाद सेक्टर 86 के हुक्का बार में चल रही B’day Party में CM फ्लाइंग टीम की रेड, तस्वीरों में देखें क्या है मामला  

226
0

फरीदाबाद (अकुंर कपूर): यह तस्वीरें दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित हुक्का बार की हैं। इन तस्वीरों में आप साफतौर से देख सकते हैं किस प्रकार से कुछ नौजवान युवक और युवतियां बर्थडे पार्टी के नाम पर हुक्का बार पार्टी करते हुए न केवल हुक्के के धुएं  का छल्ला उड़ा रहे हैं बल्कि नशीले पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक उन्हें एक एएसआई द्वारा सूचना मिली थी कि सेक्टर 86 में एक हुक्का बार में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल हो रहा है। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने जब मौके पर छापेमारी की तो वहां से 18 युवकों के साथ 8 को भी अपने संरक्षण में लिया। फिलहाल छापा मारने वाली पुलिस युवक-युवतियों के बचाव करते हुए केवल हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इनमें से कौन बालिग है और कौन नाबालिग है।

पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती है या धुंए का छल्ला  उड़ा रहे और नशीले पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे वाले युवक-युवतियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आती है। फिलहाल पुलिस केवल हुक्का बार संचालक के ही खिलाफ क्यों कार्यवाही करने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here