Home Haryana अभय सिंह चौटाला ने किया हरियाणा में सरकार बनाने का दावा

अभय सिंह चौटाला ने किया हरियाणा में सरकार बनाने का दावा

129
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अपने आप को बेहतर दिखाने के लिए तरह-तरह के वादे और दावे करते हुए नजर आ रहे हैं, इन बातों में इंडियन नेशनल लोकदल भी कम नजर नहीं आ रही.अभय सिंह चौटाला हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं.
गौरतलब है लोकदल के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला कैथल में कई गांव का दौरा करने के बाद शहर के प्रताप गेट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे,  जहां उन्होंने कहा कि 25 मई को आप चश्मा का बटन दबाओ तो विधानसभा में भी इनेलो की सरकार बनेगी, इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनने पर हर ग्रहणी को घरेलू गैस फ्री में आपके घर पर मिलेगी, घरों के बिजली के बिल आज 25 हजार आ  रहे हैं, इनेलो की सरकार आने पर इन बिजली मीटरों  को उखड़वा कर मनोहर लाल खट्टर के घर भिजवाने का काम करेंगे, और ऐसे मीटर  लगवाएंगे जिनकी गरारी 500 से ज्यादा नहीं बढ़ेगी, हर वर्ग के लोग आज दुखी हैं आज परेशान है, गरीब आदमी के साथ इस तरह का व्यवहार आज मोदी और बीजेपी की सरकार ने किया है जिसका  जिक्र करूं तो बहुत टाइम लग जाएगा,  आपके राशन कार्ड काट दिए, अनाज 35 किलो मिलता था.वह 5 किलो कर दिया, जो पानी आपको पीने के लिए फ्री में मिलता था  बीजेपी सरकार आपसे उसके पैसे वसूलते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here