Home Ambala भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मुलाना विधानसभा में किया प्रचार… पीएम मोदी...

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मुलाना विधानसभा में किया प्रचार… पीएम मोदी की दी गारंटी

155
0
अम्बाला : पंखिल वर्मा  ( TSN)-  अंबाला लोकसभा क्षेत्र के मुलाना विधानसभा इलाके में  भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने पूर्व विधायक के साथ अलग अलग गांवों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए वोट अपील की। मुलाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर से बंतो कटारिया ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम का आगाज़ किया। बंतो कटारिया ने  गांव टोबा, दिनारपुर, सबगा, पसियाला,होली,गगनपुर,मुलाना और बिहटा पहुंची।इस दौरान गांव वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नीतियों से अवगत करवाया।
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ गरीब,युवा,महिला और किसान ही नहीं बल्कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की भी गारंटी ली है। आज गरीब परिवारों के 5 लाख तक के फ्री इलाज की गारंटी नरेंद्र मोदी ने ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन देने का किया। इसके साथ साथ होली गांव की दो बेटियों के पुलिस विभाग में बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी लगने पर बंतो कटारिया ने बेटियों के परिजनों से भी मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान बंतो कटारिया ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप 25 मई को अंबाला से भाजपा को जितवाने की गारंटी ले लीजिए,उसके बाद आपके और देश के भविष्य की गारंटी नरेंद्र मोदी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्ष्टाचार पर लगाई लगाम 
इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा ने कहा कि एक समय था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, जिसके समय में अखबार घोटालों की खबरों से भरे होते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस  पर कड़ा प्रहार किया है। पहले की सरकारों के राज में नौकरियों की बोली लगती थी और नौकरियां बेची जाती थी। लेकिन अब मेरिट के आधार पर योग्य युवा बिना किसी पर्ची और खर्ची के नौकरी हासिल करते हैं। इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक शेरवाल, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मुलाना विधानसभा प्रभारी जगमोहन लाल कुमार,जिला महामंत्री करमचंद गोल्डी सैनी,मण्डल अध्यक्ष जरनैल तल्हेड़ी, कृष्ण राणा डिंपल,संजीव मिश्रा,हरपाल कंबोज व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here