करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा अपने साथियों सहित दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए ।मनोज वाधवा ने कहा कि बीजेपी में रहते हुए बीजेपी के ही द्वारा उनको और उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उनको मानसिक तनाव झेलना पड़ा।इन्ही कारणों से दुखी होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कर दिया था। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है।
वहीं मीडिया से बात करते हुए दिपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का परिवार बड़ा हो रहा है। बीजेपी की कागुजारी से लोग तो क्या बीजेपी से जुड़े लोग भी दुखी है। उन्होंने कहा की हाल ही में जब मनोज वाधवा द्वारा कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी तो बीजेपी से जुड़ी एजेंसियों ने तीव्रता से उन्हें प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया था। ऐसी स्थिति में मनोज वाधवा द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया गया है, वह एक बहुत बड़ा फैसला है। दीपेंद्र ने एक डायलॉग के माध्यम से बोलते हुए कहा के जो ‘बीजेपी को देगा चंदा,’ बीजेपी उसे देगी धंधा।’जो बीजेपी को नहीं देगा चंदा तो फिर ईडी मारेगी उसे डंडा'”. गौरतलब है कि कि 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे। उनकी पत्नी आशा वाधवा करनाल नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी है और मनोज वाधवा नगर निगम के 5 साल तक डिप्टी मेयर रह चुके हैं।







