Home Haryana 4 लोगों को नई जिंदगी देने वाली 18 वार्षिय प्रीत ने...

4 लोगों को नई जिंदगी देने वाली 18 वार्षिय प्रीत ने दुनिया को कहा अलविदा…नम आंखो से दी गई श्रद्धांजलि

117
0
जींद :संजय कुमार ( TSN)-मरने के बाद 4 लोगों को नई जिंदगी देने वाली 18 साल की प्रीत के पार्थिव शरीर का सोमवार देर दोपहर हांसी रोड स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से प्रीत को अंतिम विदाई दी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनेताओं ने प्रीत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जींद के रोहतक रोड भटनागर कालोनी के रहने वाले जोगिंदर शर्मा की 18 साल की बेटी प्रीत चंडीगढ़ में आईएएस की तैयारी कर रही थी। गत 29 अप्रैल को वह एक सड़क हा*दसे का शिकार हुई। उसे पंचकूला के अल्केमिस्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्ट्ररों ने ब्रेन डेड डिकलेर कर दिया। हा*दसे के 12 दिन बाद प्रीत ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया। परिवार ने दुख की इस घड़ी में अपने आपको संभाला और पिता जोगिंदर शर्मा व मां पिंकी रानी ने बेटी के ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। परिवार के फैसले के अनुसार डोनेट किए गए आर्गन को हारवेस्ट किया गया। लीवर को मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली भेजा गया। पैंक्रियाज और एक किडनी को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ भेजा गया। दूसरी किडनी अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में ही एक मरीज को डोनेट कर दी गई। सोमवार को  देर दोपहर पंचकूला से प्रीत का पार्थिव शरीर रोहतक रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचा। यहां श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। यहां से पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हांसी रोड मोक्षधाम ले जाया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से प्रीत को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर जींद भाजपा विधायक कृष्ण मिड्डा, जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, भाजपा नेता राज सैनी, भारत विकास परिषद के प्रधान संजय वर्मा, युवा मित्र के प्रधान पवन सिंगला इत्यादि संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा प्रीत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेता रघबीर भारद्वाज, सावर गर्ग, रामधन जैन, सुभाष गर्ग, सोनू गर्ग, मनीष गर्ग इत्यादि नेतागण भी प्रीत को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here