Home Haryana जरूरतमंद व योग्य व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, तभी होगा...

जरूरतमंद व योग्य व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, तभी होगा देश और प्रदेश विकसित

116
0
कुरुक्षेत्र : गुरदीप गुजराल ( TSN)- विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा का गांव देवीदास पुरा पहुंची । इस अवसर पर  थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने  लोगों से जन संवाद किया और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया ।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि इन योजनाओं के लाभ से वंचित लोग सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ उठा सके। जब देश व प्रदेश के हर जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेंगा तो देश व प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक सुभाष सुधा ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव देसीदास पूरा में भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here