हरियाणा (एकता): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हजारों फैंस के साथ मुलाकात की। हर रोज उनके घर के बाहर उन्हें मिलने की भीड़ लगी रहती हैं। लेकिन आज तक किसी को ‘मन्नत’ के अंदर जाकर शाहरुख खान से मिलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि हाल ही में इन फैंस में से एक मॉडल को यह खास मौका मिला। इस मॉडल का नाम नवप्रीत कौर है, जो ‘मन्नत’ में शाहरुख खान से मिलने पहुंची। हाल ही में उन्होंने वहां बिताए पलों के बारे में भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया है। नवप्रीत कौर ने बताया कि उसे अभी यकीन नहीं हो रहा कि उसका सपना सच हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार नवप्रीत कौर ने बताया कि शाहरुख खान के घर वह उनके पूरे परिवार से मिली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा ‘मैंने खुद से प्रॉमिस किया था कि मैं इसे कभी पोस्ट नहीं करूंगी लेकिन यादें बहुत कीमती होती हैं जिन्हें मैं अपने पास रख सकती हूं। उन्होंने कहा कि मन्नत में बिता ये दिन मेरी लाइफ का सबसे हसीन लम्हा था। नवप्रीत कौर ने लिखा कि शाहरुख खान ने खुद पिज्जा बनाया। मैंने वहां खुद को बहुत शांत रखा क्योंकि मैं उनके सामने अपने अंदर की एक्साइटेमेंट को बाहर नहीं आने देना चाहती थी।’

इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट
नवप्रीत कौर ने लिखा, ‘जब मैं शाहरुख खान और उनके परिवार से मिली तो मैं थोड़ी नर्वस थी। जब सब हंसी-मजाक कर रहे थे तो मुझे काफी एक्साइटेमेंट होने लगी। उसे मैं कंट्रोल नहीं कर पाई। मैंने उनकी मेड से पूछा कि वॉशरूम किधर है। शाहरुख कुर्सी से उठकर मुझे वॉशरूम तक लेकर गए। इसके बाद जब डिनर परोसा गया तो मेरा खुशी से ही पेट भर गया। उसने कहा कि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान बहुत ही प्यारी है। उन्होंने काफी खातिरदारी की।
View this post on Instagram
शाहरुख के छोटे बेटे अबराम से मिला मिला
नवप्रीत ने परिवार के सभी लोगों की तारीफ की। मॉडल को शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम से ऑटोग्राफ मिला। उन्होंने कहा कि जब वह मन्नत से निकलकर अपने घर के लिए जाने के लिए निकलीं तो शाहरुख खान दरवाजे तक उन्हें छोड़ने के लिए बाहर आए। जब कैब ड्राइवर ने भी शाहरुख को देखा तो उसने भी उनके साथ सेल्फी ली। इतना ही नहीं मॉडल ने नैपकिन पर मिले एक्टर और अबराम के ऑटोग्राफ को भी शेयर किया।







