Home Haryana जेजेपी राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा ने पार्टी को कहा...

जेजेपी राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा ने पार्टी को कहा अलविदा..निजी कारण बताते हुए छोड़ी पार्टी

148
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका (TSN)-: गुरुग्राम में जननायक  जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जेजेपी में राष्ट्रीय सचिव के पद  और पार्टी से सूबे सिंह  नें इस्तीफा दे दिया है.सुबे  सिंह बोरा के साथ जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त नरेश सहरावत ने भी अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.सूबे सिंह  बोहरा जेजेपी पार्टी में पिछले काफी समय से जुड़े हुए थे. यही नहीं 2019 में जेजेपी की टिकट से सूबे सिंह बोहरा गुरूग्राम विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके है.
वही सूबे सिंह  बोहरा का कहना है वो अपने निजी कारणों  से पार्टी और पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहें है. उनका कहना है कि वो एक सामाजिक कार्यकर्ता है और आगे भी ऐसा ही काम करते रहेंगे.उन्होंने कहा कि पार्टी में जो अभी तक उन्हें जो पद दिया था उस पर रहकर पार्टी के लिए बहुत मेहनत से काम किया था,लेकिन अब उन्हें ऐसा लगा कि वो इस पार्टी में आगे काम नहीं कर पाएंगे.इसलिए उन्होंने ये निर्णय लिया. फिलहाल उनके साथ नरेश सहरावत नें भी अपने जिला प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया है. नरेश भी जेजेपी पार्टी से पिछले काफी समय से जुड़े हुए थे.एक कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने यह जानकारी दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here